Connect with us

वाराणसी

वाराणसी हवाई अड्डे पर घने कोहरे से दो विमानों की विलंबित लैंडिंग

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। रविवार सुबह वाराणसी एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण दो फ्लाइट्स को लैंडिंग में परेशानी का सामना करना पड़ा। विजिबिलिटी केवल 300 मीटर होने की वजह से फ्लाइट्स करीब एक घंटे तक हवा में चक्कर लगाती रहीं, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कत हुई।

अकासा एयर की फ्लाइट संख्या QP1633 हैदराबाद से सुबह 8:51 बजे रवाना हुई और 10 बजे वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंची। विजिबिलिटी कम होने के कारण विमान को एक घंटे तक हवा में सात चक्कर लगाने पड़े और अंततः 11 बजे लैंडिंग हो सकी।

Loading...

दूसरी फ्लाइट संख्या QP1421 ने बेंगलुरु से सुबह 8:40 बजे उड़ान भरी और 10:20 बजे वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंची। इस फ्लाइट को भी विजिबिलिटी की समस्या के कारण 11:10 बजे लैंडिंग करनी पड़ी।रविवार को वाराणसी में सुबह से घना कोहरा छाया रहा। शनिवार दोपहर से मौसम बदलने के कारण बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से घटकर न्यूनतम 13 डिग्री तक पहुंच गया।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में कोहरे का असर बढ़ सकता है। सर्द हवाओं और बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट का अनुमान है। उत्तर-पश्चिमी यूपी को छोड़कर अधिकतम तापमान में 2-5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page