Connect with us

मऊ

सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देगी घरौनी योजना – प्रवीण मिश्र

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ (जयदेश)। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने स्वामित्व योजना के तहत घरौनी (स्वामित्व कार्ड) वितरण के बारे में मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ प्रेस ब्रीफिंग की। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्वामित्व योजना का उद्घाटन 24 अप्रैल 2020 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर हुआ था।

यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के मुख्य उद्देश्यों में ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि अभिलेखों की सटीकता, नागरिकों को ऋण प्राप्ति में सहायता, संपत्ति विवादों को कम करना, और राजस्व संग्रहण को बेहतर बनाना शामिल है।जिलाधिकारी ने बताया कि योजना के तहत ड्रोन सर्वेक्षण तकनीक से भूमि सीमांकन किया जाता है और राज्य सरकार गांव-गांव में संपत्ति कार्ड बनवाती है जिसे स्वामित्व कार्ड या घरौनी के रूप में जाना जाता है। म

Loading...

ऊ जिले में अब तक 75,919 घरौनी तैयार की जा चुकी हैं जिनमें से 30,914 का वितरण 24 अप्रैल 2023 तक किया गया है। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 27 दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में डिजिटल घरौनियों का वितरण किया जाएगा जिसका प्रसारण जनपद के सभी ग्राम पंचायतों और ब्लॉकों में किया जाएगा।

इसके अलावा नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है जो घरौनी वितरण प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। प्रेस ब्रीफिंग में मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए सवालों का भी जिलाधिकारी ने उत्तर दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page