Connect with us

राष्ट्रीय

केंद्र की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने पांच राज्यों के बदले राज्यपाल

Published

on

Loading...
Loading...

जनरल वीके सिंह को मिली मिजोरम की जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारत के विभिन्न राज्यों में राज्यपालों के पदों पर फेरबदल किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार, ओडिशा, मिजोरम, केरल और मणिपुर में राज्यपालों के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है और नई नियुक्तियां की हैं।

1. ओडिशा के राज्यपाल पद से रघुबर दास का इस्तीफा मंजूर करते हुए, राष्ट्रपति ने डॉ. हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया।

2. जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम (सेवानिवृत्त) को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

3. बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को केरल का राज्यपाल बनाया गया।

Advertisement

4. केरल के वर्तमान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

5. अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

जनरल वीके सिंह को मिली मिजोरम की जिम्मेदारी

जनरल वीके सिंह को मिजोरम का राज्यपाल बनाने की घोषणा की गई है। ज्ञात हो कि जनरल वीके सिंह भारतीय जनता पार्टी के सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। वहीं, अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल बनाए जाने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि वे पूर्व गृह सचिव भी हैं और हिंसाग्रस्त मणिपुर में शांति बहाली के प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page