Connect with us

वायरल

अजय राय से एसआईटी ने की ढाई घंटे पूछताछ

Published

on

Loading...
Loading...

30-35 सवालों में उलझे अजय राय, एसआईटी को नहीं मिले संतोषजनक जवाब

लखनऊ। युवक कांग्रेस के पूर्व सचिव प्रभात पांडेय की मौत के मामले में सोमवार को एसआईटी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से लंबी पूछताछ की। हुसैनगंज थाने में यह पूछताछ ढाई घंटे तक चली, जिसमें पुलिस ने अजय राय से करीब 30-35 सवाल पूछे। सूत्रों के मुताबिक, कई सवालों के जवाब गोलमोल थे जिससे विवेचक संतुष्ट नहीं दिखे।

अजय राय दोपहर करीब सवा एक बजे थाने पहुंचे और शाम चार बजे बाहर निकले। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से भी पूछताछ की गई।

प्रदर्शन पर उठे सवाल

एसआईटी ने अजय राय से प्रदर्शन के दौरान निषेधाज्ञा के उल्लंघन पर सवाल किया। पूछताछ में इंस्पेक्टर शमशेर बहादुर सिंह ने उनसे पूछा कि “निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद आपने इतना बड़ा प्रदर्शन क्यों किया?” इस सवाल पर अजय राय ठिठके और जवाब दिया कि “यह प्रदर्शन केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर किया गया था।”

Advertisement

पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप

थाने से बाहर आने के बाद अजय राय ने मीडिया से बातचीत में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “यह पूरी कार्रवाई एकतरफा है। पुलिस पार्टी और पदाधिकारियों को बदनाम करने की साजिश रच रही है।”

हालांकि एसआईटी का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में जुटाई गई जानकारी का विश्लेषण कर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page