आजमगढ़
महिला आयोग की जनसुनवाई : 24 को आजमगढ़ में समस्याओं का समाधान
आजमगढ़ (जयदेश)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या 24 दिसंबर 2024 को पूर्वाह्न 11 बजे पुलिस लाइन सभागार, आजमगढ़ में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में वह प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी और उनका समाधान सुनिश्चित करेंगी।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग प्रदेश में महिला उत्पीड़न रोकने, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने और उनकी समस्याओं का निराकरण करने के उद्देश्य से जनपद स्तर पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस कार्यक्रम में संबंधित जिलाधिकारी द्वारा नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अथवा उनकी ओर से नामित अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष और संबंधित थाने के क्षेत्राधिकारी मौजूद रहेंगे।
किसी भी महिला को घरेलू हिंसा या अन्य किसी समस्या का सामना हो रहा हो, जिसकी सुनवाई नहीं हो रही है तो वह 24 दिसंबर 2024 को पूर्वाह्न 11 बजे पुलिस लाइन सभागार, आजमगढ़ में अपनी समस्या लेकर उपस्थित हो सकती है।
उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा।कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इच्छुक महिलाएं वन स्टॉप सेंटर, आजमगढ़ की केंद्र व्यवस्थापक श्रीमती सरिता पाल से उनके मोबाइल नंबर 6393397509 पर संपर्क कर सकती हैं। कार्यक्रम के बाद डॉ. प्रियंका मौर्या महिला बंदी गृह, बालिका/महिला गृहों और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करेंगी।
