Connect with us

गाजीपुर

मेड़ के विवाद में मारपीट, तीन घायल

Published

on

Loading...
Loading...

सादात (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर गांव में रविवार की शाम मेड़ को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है।

पुलिस के मुताबिक, उमाशंकर राजभर और प्रेम यादव के बीच खेत की मेड़ को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच एक दिन पहले ही सुलहनामा हुआ था, लेकिन रविवार की शाम पुनः विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में उमाशंकर राजभर, रविकांत और पुष्पा राजभर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

Loading...

पीड़ित पक्ष ने प्रेम यादव, हरेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव और शशि यादव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page