Connect with us

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी को मिला कुवैत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ से हुये सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कुवैत ने अपने सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ से सम्मानित किया, जो उनका 20वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। यह सम्मान राष्ट्राध्यक्षों और विदेशी शाही परिवारों के सदस्यों को मित्रता के प्रतीक के रूप में दिया जाता है।

इससे पहले यह सम्मान बिल क्लिंटन, प्रिंस चार्ल्स और जॉर्ज बुश जैसे नेताओं को भी प्रदान किया जा चुका है।प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे, जहां उन्होंने कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह से बेयान पैलेस में मुलाकात की।

इसके अलावा उन्होंने कुवैत के क्राउन प्रिंस सबा अल-खालिद अल-सबाह से भी चर्चा की। यह पिछले 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की कुवैत की पहली यात्रा है।दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर पर वार्ता हुई जिसमें द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के तरीकों पर चर्चा की गई।

प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत में भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए कुवैत के अमीर का आभार व्यक्त किया।प्रधानमंत्री मोदी ने फार्मास्यूटिकल्स, आईटी, फिनटेक, इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने भारत और कुवैत के बीच संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक ले जाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Advertisement

प्रधानमंत्री ने कहा कि व्यापार और वाणिज्य कुवैत के साथ संबंधों के प्रमुख स्तंभ हैं। उन्होंने फार्मास्यूटिकल, स्वास्थ्य और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर भी जोर दिया। उनके अनुसार, आने वाले समय में दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page