Connect with us

अपराध

बीमारी से अवसाद ग्रस्त छात्र ने की आत्महत्या

Published

on

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था विवेक

वाराणसी। जिले के लंका थाना क्षेत्र के भगवानपुर इलाके में एक 18 वर्षीय छात्र विवेक विश्वकर्मा ने शनिवार दोपहर अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने उसे कमरे के पंखे से लटकते देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

छह महीने से कर रहा था परीक्षा की तैयारी
विवेक ने पिछले वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी और छह महीने से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटा था। साथ ही, वह भेलूपुर के ज्ञानोदय इंस्टीट्यूट में कंप्यूटर कोर्स भी कर रहा था। परिवार के अनुसार, कुछ दिनों से वह बीमार था जिसके चलते उसने कोचिंग जाना बंद कर दिया था।

शनिवार को विवेक घर पर अकेला था। जब शाम तक उसका दरवाजा बंद रहा तो पड़ोसी छात्र ने आवाज लगाई। खिड़की से झांकने पर विवेक को पंखे से लटकता पाया। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग जुट गए और उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

Advertisement

बीमारी और अवसाद में था विवेक
परिजनों ने बताया कि विवेक बीमारी के कारण अवसादग्रस्त हो गया था। परिवार में उसकी एक बड़ी बहन रश्मि और बड़ा भाई राजू हैं। विवेक सबसे छोटा था। घटना के समय उसकी मां शीला देवी और पिता माता प्रसाद घर से बाहर थे। सूचना पाकर माता शीला देवी मौके पर पहुंचीं और बेटे के शव से लिपटकर बिलखने लगीं।

पुलिस ने बड़े भाई राजू की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। टना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है। विवेक के पिता जो बाहर एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं उन्हें भी सूचना दी गई है। घटना ने पूरे मोहल्ले को स्तब्ध कर दिया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa