वायरल
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का निधन
गुरुग्राम। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला का शुक्रवार को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें सुबह दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उन्होंने दोपहर 12 बजे अंतिम सांस ली।

ओम प्रकाश चौटाला पांच बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके थे। उनके निधन से हरियाणा की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है। ओम प्रकाश चौटाला का पार्थिव शरीर शुक्रवार की शाम तक सिरसा जिले के उनके पैतृक गांव चौटाला ले जाया गया। वहां अंतिम दर्शन के लिए उनके शरीर को रखा जाएगा। इसके बाद गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ओम प्रकाश चौटाला का जन्म 1 जनवरी 1935 को हरियाणा के तेजाखेड़ा में हुआ। वे पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के पांच संतानों में सबसे बड़े थे। शुरुआती शिक्षा के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। हालांकि 2013 में तिहाड़ जेल में रहते हुए उन्होंने 82 साल की उम्र में 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास की।
चौटाला का राजनीतिक सफर 1968 में शुरू हुआ। उन्होंने पहला चुनाव ऐलनाबाद विधानसभा सीट से लड़ा लेकिन हार का सामना करना पड़ा। हालांकि उपचुनाव में जीत हासिल कर उन्होंने विधायक के तौर पर कदम रखा।
1987 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में लोकदल ने 90 में से 60 सीटें जीतीं। उनके पिता देवीलाल ने मुख्यमंत्री पद संभाला। जब देवीलाल केंद्र सरकार में उपप्रधानमंत्री बने, तो ओम प्रकाश चौटाला को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
शिक्षक भर्ती घोटाले में जेल और परीक्षा पास करने का जुनून
ओपी चौटाला पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 5 संतानों में सबसे बड़े थे। उनका जन्म 1 जनवरी, 1935 को हुआ। शुरुआती शिक्षा के बाद ही चौटाला ने पढ़ाई छोड़ दी थी। 2013 में शिक्षक भर्ती घोटाले के दौरान जब चौटाला तिहाड़ जेल में बंद थे तब उन्होंने 82 साल की उम्र में पहले दसवीं और फिर बारहवीं की परीक्षा पास की।
