Connect with us

मिर्ज़ापुर

निर्माणाधीन मकान को जेसीबी से किया जमींदोज

Published

on

Loading...
Loading...

ग्रामीणों ने पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल

मड़िहान (मिर्जापुर) गुरुवार देर रात राजगढ़ बाजार में एक निर्माणाधीन मकान को अज्ञात अराजकतत्वों ने जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दिया। यह घटना घनी आबादी वाले क्षेत्र में हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, राजगढ़ थाना क्षेत्र के रामपुर अड़तीस गांव निवासी ब्रिजेन्द्र नाथ मिश्रा राजगढ़ बाजार में मकान का निर्माण करा रहे थे। गुरुवार को मकान की छत डाली गई थी। काम बंद होने के बाद मकान मालिक और मजदूर अपने-अपने घर लौट गए। रात के समय मौके पर कोई भी मौजूद नहीं था।

इसी का फायदा उठाते हुए अज्ञात बदमाशों ने जेसीबी लेकर मकान को पूरी तरह से ढहा दिया। शुक्रवार सुबह जब आस-पास के लोगों ने मकान मालिक को इसकी सूचना दी तो वे मौके पर पहुंचे और जमींदोज मकान देखकर स्तब्ध रह गए।

मकान मालिक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची राजगढ़ पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और फिर वापस लौट गई। इसके बाद पीड़ित ब्रिजेन्द्र नाथ मिश्रा ने थाने में अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Advertisement

स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि घटना स्थल से महज 200 मीटर की दूरी पर राजगढ़ बाजार में पुलिस की गश्त होती है। बावजूद इसके, जेसीबी की तेज आवाज किसी ने नहीं सुनी। ग्रामीणों ने पुलिस की लापरवाही या मिलीभगत की आशंका जताई है।

इस घटना से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक किसी आरोपी का सुराग नहीं मिल पाया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page