Connect with us

वायरल

मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन

Published

on

Loading...
Loading...

सैन फ्रांसिस्को। दुनिया भर में मशहूर तबला वादक और संगीतकार उस्ताद जाकिर हुसैन का रविवार, 15 दिसंबर को सैन फ्रांसिस्को में निधन हो गया। संगीत जगत की इस महान हस्ती ने 73 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें दिल और ब्लड प्रेशर से जुड़ी गंभीर समस्याएं थीं, जिनकी वजह से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई। उन्हें इलाज के लिए सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आईसीयू में उनका निधन हो गया।

Loading...

उनके निधन की खबर ने संगीत प्रेमियों और उनके प्रशंसकों को गहरा सदमा दिया है। उनका जाना न केवल भारतीय संगीत जगत बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी क्षति है। महान तबला वादक ज़ाकिर हुसैन ने अपने पिता अल्लाह रक्खा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दुनिया भर में एक अलग पहचान बनाई। अपने करियर में उन्होंने पांच ग्रैमी पुरस्कार जीते, जिनमें से तीन 66वें ग्रैमी पुरस्कार में मिले थे। भारत सरकार ने भी उन्हें 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page