Connect with us

वाराणसी

वाराणसी एयरपोर्ट : सिक्योरिटी होल्ड एरिया से हटायी जायेंगी दुकानें

Published

on

Loading...
Loading...

BCAS की डिप्टी डायरेक्टर ने दिए निर्देश

वाराणसी। नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) की डिप्टी डायरेक्टर चंदन चौधरी ने गुरुवार को बाबतपुर स्थित  वाराणसी एयरपोर्ट (लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिक्योरिटी होल्ड एरिया में गेट नंबर दो के सामने खुली दो दुकानों को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन दुकानों को अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए ताकि सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो।

Loading...

निरीक्षण के दौरान डिप्टी डायरेक्टर ने कार्गो टर्मिनल, नए एटीसी बिल्डिंग, एप्रन एरिया और टर्मिनल बिल्डिंग का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट अधिकारियों को सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डिप्टी डायरेक्टर ने नए टर्मिनल बिल्डिंग के प्रस्तावित मॉडल का निरीक्षण कर उसमें सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं का आकलन किया। उन्होंने टर्मिनल बिल्डिंग के फ्लोर प्लान की भी समीक्षा की और इसकी अनुमति के लिए आवश्यक प्रक्रिया पर चर्चा की। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि निरीक्षण के बाद दिए गए निर्देशों को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page