Connect with us

वाराणसी

साधु से मारपीट-गालीगलौज करने वाले इनफ्लुएंसर पर मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के भेलूपुर थाना क्षेत्र में एक साधु से मारपीट और अभद्रता का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी इनफ्लुएंसर अभिषेक सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साधु छेदीलाल की तहरीर पर पुलिस ने अभिषेक को नामजद करते हुए उसके खिलाफ धमकी और मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

‘बनारस के करेजा’ नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से रील बनाने वाले अभिषेक का यह वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ। वीडियो में वह साधु के बाल खींचते हुए मारपीट और गाली-गलौज करता नजर आ रहा है। वह गायत्री मंत्र का हिंदी अर्थ बताने के लिए साधु पर दबाव डाल रहा था। जब साधु ने अनुवाद करने से इनकार किया, तो उसने हिंसक रवैया अपनाया।

Loading...

साधु की गुहार भी बेअसर
वीडियो में अभिषेक अपने दोस्तों के साथ मिलकर साधु को प्रताड़ित करता दिख रहा है। साधु ने उसे छोड़ने की गुहार लगाई और पैर भी पड़े, लेकिन अभिषेक और उसके साथी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। काशी जोन के अधिकारियों ने पीड़ित साधु को ढूंढकर उसकी तहरीर पर एफआईआर दर्ज की। यह घटना दुर्गाकुंड क्षेत्र की बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई घाटों पर छापेमारी की, लेकिन अभी तक वह पकड़ में नहीं आया है। डीसीपी काशी कार्यालय ने घटना पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इनफ्लुएंसर अभिषेक की बड़ी फैन फॉलोइंग होने के बावजूद उसके इस व्यवहार की कड़ी निंदा की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page