Connect with us

मिर्ज़ापुर

मिर्जापुर पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाया जन जागरूकता अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

बाल विवाह और साइबर अपराधों पर प्रहार

मिर्जापुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मीरजापुर पुलिस द्वारा “मिशन शक्ति” अभियान फेज-5 के तहत विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक “अभिनंदन” के निर्देशन में, पुलिस अधिकारियों, महिला बीट आरक्षियों और एंटी रोमियो टीमों ने पूरे जिले में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया।

पुलिस टीम ने प्रमुख सार्वजनिक स्थलों जैसे चौराहों, बाजारों, मंदिरों, शॉपिंग मॉल्स, स्कूलों, कॉलेजों, रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। गांवों में जाकर भी महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों, साइबर सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबर्स और सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

अभियान के मुख्य बिंदु:

महिलाओं और बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, आयुष्मान योजना और महिला शक्ति केंद्र योजना जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई।

Advertisement

बाल विवाह, पाक्सो एक्ट और महिला उत्पीड़न की रोकथाम के विषय में विस्तार से चर्चा की गई।

“गुड टच-बैड टच” की पहचान और किसी समस्या के बारे में पुलिस या अभिभावकों को जानकारी देने के महत्व को बच्चों को समझाया गया।

सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

उपयोगी हेल्पलाइन नंबर्स:

Advertisement

1090: वूमेन पावर लाइन

181: महिला हेल्पलाइन

1930: साइबर हेल्पलाइन

112: पुलिस आपातकालीन सेवा

1098: चाइल्ड लाइन

Advertisement

अभियान के तहत ऑपरेशन गरुड़, ऑपरेशन शील्ड, ऑपरेशन डिस्ट्रॉय, ऑपरेशन बचपन, ऑपरेशन खोज, ऑपरेशन मजनू, ऑपरेशन नशा मुक्ति, ऑपरेशन रक्षा, ऑपरेशन मुक्ति और ऑपरेशन ईगल जैसे विशेष अभियानों पर जोर दिया जा रहा है।

मीरजापुर पुलिस का यह प्रयास महिलाओं और बालिकाओं के प्रति समाज में जागरूकता और सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय कदम है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page