Connect with us

मनोरंजन

प्रोजेक्ट मिलन: मीरजापुर परिवार परामर्श केन्द्र की बड़ी सफलता, नौ बिछड़े दम्पत्तियों को मिलाया

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” के निर्देशन में चलाए जा रहे प्रोजेक्ट मिलन के तहत महिला परिवार परामर्श केन्द्र मीरजापुर को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। 8 दिसम्बर 2024 को मीरजापुर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 09 बिछड़े दम्पत्तियों को परिवार परामर्श केन्द्र में आयोजित काउंसलिंग के माध्यम से पुनः एक साथ रहने के लिए राजी किया गया। यह दम्पत्ति विभिन्न कारणों से अलग-अलग रह रहे थे, लेकिन परिवार परामर्श केन्द्र की काउंसलिंग में उन्हें एकजुट करने में सफलता प्राप्त हुई।

Loading...

इस काउंसलिंग कार्यवाही के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर अमर बहादुर, परिवार परामर्श केन्द्र की प्रभारी महिला उप निरीक्षक रीता यादव, महिला मुख्य आरक्षी ममता तिवारी, सावित्री यादव, महिला आरक्षी कविता पाल तथा सदस्यगण सुरेश जायसवाल और डॉ. कृष्णा सिंह भी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page