Connect with us

अपराध

महिला सिपाही से दरोगा के बेटे ने किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर दो बार कराया गर्भपात

Published

on

Loading...
Loading...

कानपुर। शहर में महिला सिपाही के साथ महिला दरोगा के बेटे द्वारा किए गए गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। आरोप है कि चकेरी निवासी महिला दरोगा के बेटे ने महिला सिपाही को झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, और दो बार गर्भपात कराने पर मजबूर किया।

शादी का झांसा देकर किया शोषण

पीड़िता ने बताया कि मार्च 2024 में लखनऊ में तैनात महिला दरोगा ने शादी का प्रस्ताव देते हुए उसे अपने चकेरी स्थित घर बुलाया। वहां दरोगा के बेटे से परिचय कराया गया। इसके बाद झांसे में आकर सिपाही ने उनके घर पर आना-जाना शुरू किया। इस दौरान आरोपी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो बना ली।

आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता को दो बार गर्भवती होने पर दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। यही नहीं, उसने गुमटी स्थित एक बैंक से महिला सिपाही के नाम पर 15 लाख रुपये का लोन लेकर पूरा पैसा खुद रख लिया।

सगाई के बाद भी जारी रहा शोषण

Advertisement

12 जुलाई 2024 को महिला दरोगा ने अपने बेटे और पीड़िता की सगाई कराई। लेकिन सगाई के बाद भी आरोपी की हरकतें जारी रहीं। 17 सितंबर 2024 को आरोपी पीड़िता के किराए के कमरे में पहुंचा और जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने पीड़िता के साथ मारपीट की और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

घटना के बाद डिप्रेशन में गई पीड़िता ने डीसीपी क्राइम से शिकायत की। इसके बाद चकेरी थाने में आरोपी महिला दरोगा और उसके बेटे के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, धोखाधड़ी और मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

इस मामले ने कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में हड़कंप मचा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page