Connect with us

वाराणसी

पिंडरा में मुख्यमंत्री के आगमन पर जोरदार तैयारी, विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने किया व्यापक जनसंपर्क

Published

on

501 जोड़ों को आशीर्वाद देंगे मुख्यमंत्री

पिंडरा (वाराणसी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 दिसंबर 2024 को पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के नेशनल इंटर कॉलेज मैदान में प्रथम बार आगमन करेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए क्षेत्रीय विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने मुख्यमंत्री के स्वागत और कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को ग्राम सभा मरुई निवासी रामप्रवेश मिश्रा झगड़ू के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ एक बड़ी बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक ने मुख्यमंत्री के आगमन के महत्व को रेखांकित करते हुए जोर दिया कि मुख्यमंत्री का स्वागत ढ़ोल-नगाड़ों और भव्य आयोजन के साथ किया जाएगा।

501 जोड़ों को देंगे आशीर्वाद
विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सामूहिक विवाह योजना के तहत नेशनल इंटर कॉलेज मैदान परिसर में 501 जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। यह आयोजन प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का एक उत्कृष्ट उदाहरण होगा। इसके साथ ही उपचुनाव में मिली प्रचंड जीत के पश्चात मुख्यमंत्री का यह दौरा क्षेत्र के लिए गर्व का अवसर है।

कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे भाजपा कार्यकर्ता
बैठक में जिलामंत्री भाजपा फौजदार शर्मा, पूर्व प्रधान रामचंद्र दुबे, संतोष सिंह, गोपाल सिंह, गुड्डू सिंह, राजेश सिंह, महेंद्र पटेल, रमेश पटेल, नागेंद्र पटेल, बब्बू सिंह, सुनील चौबे, चंद्रप्रकाश राजभर, रामचंद्र राजभर, सूबेदार चौहान, गोपाल पाण्डेय, इंदल तिवारी, सुभाष मौर्या और किशन सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने सभी से आग्रह किया कि वे मुख्यमंत्री के स्वागत में कोई कसर न छोड़ें और इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाएं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa