Connect with us

वाराणसी

राजातालाब थानाध्यक्ष से मारपीट मामले में दो गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र में सरेराह मारपीट करने के मामले में बड़ागांव पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह घटना 23 नवंबर को हुई थी जब राजातालाब थानाध्यक्ष अजीत कुमार वर्मा अपने परिवार के साथ लखनऊ जा रहे थे।

हरहुआ चौराहे पर उनकी कार की टक्कर से एक ऑटो चालक देवी शंकर राय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस पर आरोपियों ने राजातालाब थानाध्यक्ष से मारपीट की थी हालांकि उन्होंने अपना परिचय भी दिया लेकिन मारपीट करने वाले शांत नहीं हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दासेपुर गांव के अरविंद शर्मा और गुलाब गोड़ के रूप में हुई है।

Loading...

पुलिस पूछताछ में गुलाब गोड़ ने बताया कि वह हरहुआ चौराहे पर अपना दबदबा बनाना चाहता था, इसलिए उसने थानाध्यक्ष से मारपीट की। वहीं अरविंद शर्मा ने कहा कि वह बस मारपीट होते देख रहा था और उसी दौरान उसने भी इसमें हिस्सा ले लिया। मामले में पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर पांच अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान 27 नवंबर को देवी शंकर राय की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और अब अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page