पूर्वांचल
पूर्वांचल विश्वविद्यालय: स्नातक और स्नातकोत्तर सेमेस्टर की परीक्षा 3 दिसंबर से
Loading...
Loading...
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की स्नातक और स्नातकोत्तर सेमेस्टर परीक्षाएं 3 दिसंबर से शुरू होंगी। परीक्षाओं के लिए जौनपुर और गाजीपुर जिलों में कुल 280 केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षाएं तीन पालियों में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों का विशेष इंतजाम किया गया है। सोमवार को सीसीटीवी कैमरों का ट्रायल भी किया जाएगा।
Loading...
विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा के दौरान अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।
Continue Reading
