Connect with us

पूर्वांचल

जिले में बढ़ रहा चोरों का आतंक, पुलिस बेबस

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जिले में आपराधिक घटनाओं के साथ-साथ चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बीते एक महीने के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं का अब तक कोई खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस चोरों पर नकेल कसने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

ठंड के मौसम और शादी-विवाह के सीजन में चोरी की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। लोग जब अपने घरों को छोड़कर विवाह या अन्य आयोजनों में शामिल होने जा रहे हैं, तो चोर उनके खाली घरों को सटीक रेकी कर अपना निशाना बना रहे हैं। जब लोग वापस लौटते हैं, तो उन्हें अपने घरों के खिड़की-दरवाजे टूटे और सामान गायब मिलता है।

पुलिस न तो चोरी हुए सामान की बरामदगी कर पाई है और न ही चोरों की गिरफ्तारी। इससे आमजन में डर और गुस्सा बढ़ता जा रहा है। पुलिस प्रशासन की इस निष्क्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे बगैर किसी डर के वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

शादी सीजन में घरों को बनाया निशाना
विशेष रूप से शादी-विवाह के इस मौसम में चोर अधिक सक्रिय हो गए हैं। शहर के कई इलाकों में चोरी की घटनाएं हुईं, जिनमें लाखों के आभूषण, नकदी और अन्य सामान गायब हो गया। पुलिस से शिकायत दर्ज कराने के बावजूद, अब तक किसी भी मामले में न तो माल बरामद हुआ है और न ही चोरों की गिरफ्तारी।

पुलिस पर भरोसा उठ रहा
चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन से चोरों की धरपकड़ और चोरी का माल बरामद करने की गुहार लगाई है। अगर हालात जल्द नहीं सुधरे, तो लोगों का पुलिस पर से विश्वास पूरी तरह उठ सकता है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page