Connect with us

पूर्वांचल

पूर्वांचल विश्वविद्यालय: अनियमितता के आरोप में सात कॉलेज परीक्षा केंद्रों से हुए डिबार

Published

on

Loading...
Loading...

इन कॉलेजों पर हुई कार्रवाई

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने सत्र 2023-24 की सेमेस्टर परीक्षाओं में शुचिता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के प्रयासों के तहत जिले के सात महाविद्यालयों पर कार्रवाई की है। इन कॉलेजों पर परीक्षा में मानकों की अनदेखी और अनियमितता के गंभीर आरोप सिद्ध हुए हैं। विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति ने इन महाविद्यालयों को आगामी सत्र 2024-25 के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची से बाहर कर दिया है।

परीक्षा समिति का निर्णय
परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि इन महाविद्यालयों में परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों (यूएफएम) के उपयोग और अन्य अनियमितताओं की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। यह मामला यूएफएम कमेटी की संस्तुति के आधार पर 25 नवंबर को परीक्षा समिति की बैठक में प्रस्तुत किया गया। गहन विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि इन कॉलेजों को अगले सत्र की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।

छात्रों को राहत के निर्देश
परीक्षा समिति ने निर्देश दिया है कि जिन छात्रों की परीक्षाएं निरस्त की गई हैं, उनका परीक्षा फॉर्म संबंधित कॉलेज 26 नवंबर तक अनिवार्य रूप से भरवाना सुनिश्चित करे, ताकि उनके शैक्षणिक हित प्रभावित न हों।

कार्रवाई की जद में आये महाविद्यालय
परीक्षा समिति द्वारा डिबार किए गए महाविद्यालयों की सूची इस प्रकार है:

Advertisement

1. जीएस दूबे महाविद्यालय, मीठेपार – बीए पंचम सेमेस्टर, समाजशास्त्र

2. शिवदास प्रो. राजाराम महाविद्यालय, तरहरी – बीएससी प्रथम सेमेस्टर, वनस्पति विज्ञान

3. मां वैष्णो देवी महाविद्यालय, करंजाकला – बीए तृतीय सेमेस्टर, भूगोल

4. द्वारिका दास हरि महाविद्यालय, जहांगीरपट्टी – बीए तृतीय सेमेस्टर, अंग्रेजी

5. राजाराम महाविद्यालय, रामनगर – बीए पंचम सेमेस्टर, हिंदी

Advertisement

6. स्व. मालती सिंह महाविद्यालय, अंबरपुर बेलवां, मड़ियाहूं – बीकॉम पंचम सेमेस्टर

7. राजबहादुर यादव महाविद्यालय, इकौना

विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि भविष्य में परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और अनुशासित बनाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page