Connect with us

पूर्वांचल

महिला उत्पीड़न मामलों की समीक्षा व निरीक्षण 27 नवंबर को

Published

on

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिंद के नेतृत्व में जनपद में महिला उत्पीड़न की रोकथाम और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम 27 नवंबर 2024 को पूर्वाह्न 11 बजे निरीक्षण गृह, लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में होगा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक या उनके प्रतिनिधि, महिला थानाध्यक्ष, और संबंधित थाने के क्षेत्राधिकारी भाग लेंगे।

इस दौरान जनपद में महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की समीक्षा की जाएगी और महिला जन सुनवाई का आयोजन होगा। साथ ही, महिला बंदी गृहों, बालिका/महिला गृहों और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण भी किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उनके मुद्दों का समाधान त्वरित व प्रभावी ढंग से करना है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa