पूर्वांचल
पुलिस अधीक्षक ने प्रशासन में किया बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारी इधर से उधर
पुलिस अधीक्षक ने प्रशासन में किया बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारी इधर से उधर
अनुराग यादव हत्याकांड पर प्रशासन की सख्ती
जौनपुर। जिले में बढ़ते अपराध के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीती रात आधा दर्जन से अधिक थाना प्रभारियों का कार्यक्षेत्र बदल दिया। इस फेरबदल को कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
गौराबादशाहपुर थाने के प्रभारी रहे राजाराम द्विवेदी को पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया।
लाइन बाजार थाने के प्रभारी किशोर कुमार चौबे को भी पुलिस लाइन भेजा गया।
सतीश सिंह को लाइन बाजार थाने की जिम्मेदारी दी गई।
अवनीश कुमार राय को केराकत थाने की कमान सौंपी गई।
मनोज कुमार सिंह को सरपतहां थाने का प्रभारी बनाया गया।
फूलचंद्र पांडेय को गौराबादशाहपुर थाने की जिम्मेदारी मिली।
प्रदीप कुमार सिंह को बक्शा थाने का नया प्रभारी बनाया गया।
उदय प्रताप सिंह को जन सूचना सेल की जिम्मेदारी दी गई।
अनुराग यादव हत्याकांड पर प्रशासन की सख्ती
गौराबादशाहपुर थाने के प्रभारी रहे राजाराम द्विवेदी के स्थानांतरण को बीते 30 अक्टूबर को ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर अनुराग के परिजनों ने लगातार सवाल उठाए थे। मीडिया में भी पुलिस की छवि पर तीखी आलोचना हो रही थी।

ज्ञात हो कि मानवाधिकार आयोग ने अनुराग यादव हत्याकांड को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा से एक माह के भीतर मामले की रिपोर्ट मांगी है। माना जा रहा है कि इस दबाव के चलते प्रशासन ने थाना प्रभारी का स्थानांतरण किया है।
कानून व्यवस्था में सुधार की उम्मीद
इस फेरबदल से जिले की कानून व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी नए प्रभारियों को सख्त हिदायत दी है कि वे अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाएं और जनता के प्रति जवाबदेह रहें।
