Connect with us

पूर्वांचल

गोपी घाट पर नहाते समय बालक डूबा, पुलिस तलाश में जुटी

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को गोपी घाट पर नहाने के दौरान 10 वर्षीय बालक राघव अग्रहरि के डूबने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कोतवाली क्षेत्र के सहाबुद्दीनपुर निवासी राजेश अग्रहरि का पुत्र राघव दोपहर करीब दो बजे अपने चार दोस्तों के साथ गोमती नदी में नहाने गया था। नहाते समय राघव अचानक गहरे पानी में डूब गया।

राघव के डूबने के बाद उसके साथ गए तीन दोस्त घबरा गए और डर के कारण उन्होंने घर पर जाकर किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। राघव की मां जो बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती थीं उन्होंने देर शाम तक बेटे को घर पर न पाकर उसकी तलाश शुरू की। दोस्तों से पूछताछ करने पर पता चला कि राघव गोमती नदी में नहाते समय डूब गया है।

Loading...

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने गोपी घाट पर पहुंचकर बच्चे की तलाश शुरू की। देर रात तक पुलिस की टीम जाल बिछाकर नदी में बच्चे की तलाश में जुटी रही। नगर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि बालक नदी में नहाते समय डूब गया था और उसकी तलाश लगातार की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page