Connect with us

वाराणसी

एक नवंबर को धूमधाम से निकाली जाएगी गोवर्धन पूजनोत्सव की शोभायात्रा : विनोद यादव 

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद यादव (गप्पू) द्वारा बुधवार को मैदागिन क्षेत्र में स्थित पराड़कर स्मृति भवन में एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इसमें उन्होंने आगामी 5244वां गोवर्धन पूजनोत्सव की तैयारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 1 नवंबर 2024 को गोवर्धन पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

गोवर्धन पूजनोत्सव के अवसर पर एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी जो हथुआ मार्केट, चेतगंज से शाम 5 बजे आरंभ होकर गोवर्धन धाम पर जनसभा में परिवर्तित हो जाएगी। कार्यक्रम के दौरान गोवर्धन धाम के मंच पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी होंगी।

इस वर्ष गोवर्धन श्री सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जा रहा है। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद आजमगढ़ धर्मेन्द्र यादव और मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (खेल एवं युवा कल्याण) गिरिश चन्द्र यादव की उपस्थिति में यह सम्मान समारोह होगा। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव और अधिवक्ता अशोक यादव रहेंगे। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष विनोद यादव ‘गप्पू’ करेंगे।

समिति द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले 10 विशिष्ट व्यक्तियों को ‘गोवर्धन श्री’ सम्मान से नवाजा जाएगा। सम्मान पाने वाले प्रमुख नामों में शोध के क्षेत्र से डॉ. राम भरोस यादव, न्यायिक क्षेत्र से डॉ. धर्मेन्द्र कुमार यादव, विधि क्षेत्र से श्री हरिदास यादव, प्रशासनिक क्षेत्र से चन्दना यादव, समाजसेवा में स्वामी रमेशानन्द सरस्वती, चिकित्सा में डॉ. विजय यादव, शिक्षा में इंजीनियर गौरव यादव, खेल में राष्ट्रीय पहलवान बच्चे लाल यादव, व्यापार में मुन्नु यादव और अति विशिष्ट कार्य में श्री रामसेवक यादव (कोच एन.आई.एस.) शामिल हैं।

साथ ही, ‘अलखनाथ यादव सामाजिक प्रतीक सम्मान’ बनवारी सिंह यदु (कवि एवं साहित्यकार) को प्रदान किया जाएगा। ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष गोपाल यादव और अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। जनसभा में मथुरा से आए कलाकार श्रीकृष्ण से जुड़ी झांकियाँ प्रस्तुत करेंगे, साथ ही यदुवंशी लोक विधा बिरहा की भी प्रस्तुति होगी।

Advertisement

इस अवसर पर प्रकाश यादव, अशोक यादव, दिनेश यादव, जय प्रकाश यादव, शिवबचन यादव, जितेन्द्र यादव, भाला यादव, विनोद यादव, प्रवीण यादव, राजेश अहीर, भोला यादव, विजय यादव, मदन यादव, अशोक यादव ‘दुल्ली’, विनीत यादव, विनय यादव, गोपाल यादव और दिलीप यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page