Connect with us

राज्य-राजधानी

बरटांड़ बस स्टैंड के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Published

on

Loading...
Loading...

धनबाद के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरटांड़ बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर के समीप गुरुवार की सुबह एक युवक का शव मिला है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक की पहचान धैया निवासी छोटू के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि छोटू एक टेंपो चालक था और वह देर रात से घर नहीं लौटा था। उसके परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे।

Loading...

प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदेह है कि छोटू की हत्या की गई है। हालांकि, हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page