Connect with us

वायरल

राम गोपाल वर्मा ने लॉरेंस बिश्नोई की तारीफ में पढ़े क़सीदे, सलमान खान को उकसाया

Published

on

Loading...
Loading...

जब काला हिरण मरा तब लॉरेंस बिश्नोई 5 साल का था : राम गोपाल वर्मा

मुंबई। सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली है। इसी बीच फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने इस गैंग के सरगना गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर X (ट्विटर) पर शेयर करते हुए उसे गुड लुकिंग बताया है। जिसके बाद यूजर्स ने राम गोपाल से कहा कि उन्हें लॉरेंस की बायोपिक बनानी चाहिए। फिर राम गोपाल वर्मा ने आगे कहा कि, उनके दिमाग में लॉरेंस पर फिल्म बनाने का आइडिया भी आ रहा है।

राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “अगर कोई फिल्म सबसे बड़े गैंगस्टर पर आधारित हो, तो कोई भी फिल्म निर्माता दाऊद इब्राहिम या छोटा राजन जैसे दिखने वाले व्यक्ति को कास्ट नहीं करेगा… लेकिन यहां, मैं एक भी फिल्म स्टार को नहीं जानता जो B (बिश्नोई) से ज्यादा अच्छा दिखता हो।”

एक और ट्वीट में राम गोपाल वर्मा लिखते हैं, मैं चाहता हूं कि सलमान खान B (बिश्नोई) को पलटकर तगड़ी धमकी दें वरना ये टाइगर स्टार की कायरता लगेगी… सलमान खान की अपने फैन्स के प्रति जिम्मेदारी है कि वह B की तुलना में बड़े सुपरहीरो दिखें।

राम गोपाल वर्मा ने एक्स पर आगे लिखा, “1998 में जब हिरण की हत्या हुई थी तब लॉरेंस बिश्नोई सिर्फ 5 साल का बच्चा था और बिश्नोई ने 25 साल तक अपनी रंजिश रखी और अब 30 साल की उम्र में वह कहता है कि उसके जीवन का लक्ष्य सलमान खान को मारना है ताकि उस हिरण की हत्या का बदला लिया जा सके. क्या यह पशु प्रेम अपने चरम पर है या भगवान एक अजीब मजाक कर रहे हैं?”

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page