Connect with us

वायरल

बहराइच हिंसा: मृतक युवक के परिजनों से बोले सीएम योगी – “आपको न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता”

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सीएम आवास पर बहराइच हिंसा में मारे गए युवक रामगोपाल मिश्रा के परिवार से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। इस दौरान पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी और न्याय की मांग की। परिवार के साथ महसी से भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह भी मौजूद रहे।

बता दें कि, रविवार को बहराइच के महाराजगंज कस्बे में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद के बीच रामगोपाल मिश्रा (24) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद इलाके में हिंसा भड़क उठी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं।

Loading...

इससे पहले, मीडिया से बातचीत में मृतक के परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील की। उन्होंने कहा कि दोषियों का एनकाउंटर किया जाए और उनके घरों पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की जाए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page