Connect with us

वायरल

सड़क दुर्घटना में इंजीनियरिंग कॉलेज के चार छात्रों समेत पांच की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

यूपी के कानपुर में नेशनल हाईवे-2 पर सोमवार सुबह 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक तेज़ रफ्तार कार ने ट्रक के पीछे जाकर टक्कर मार दी, जिसके तुरंत बाद पीछे से आ रहे डंपर ने कार को ज़बरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय पुलिस बल के कई थानों की टीमें मौके पर पहुंचीं और मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचित किया गया। यह हादसा पनकी थाना क्षेत्र के भौती हाईवे के पास हुआ जिसके चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया था जिसे पुलिस ने बाद में खुलवाया।

पुलिस के अनुसार, हादसे में कार सवार सभी पांच लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि कार ट्रक के पीछे चल रही थी और अचानक अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से जा टकराई। तभी पीछे से आ रहे डंपर ने भी कार को टक्कर मार दी जिससे कार दोनों तरफ से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद कार में फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए कटर का इस्तेमाल किया गया।

मृतकों की पहचान हो चुकी है जिनमें पीएसआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज, कानपुर के चार छात्र और एक ड्राइवर शामिल हैं। मृतकों में बीटेक फर्स्ट ईयर की छात्रा आयुषी पटेल, थर्ड ईयर की छात्रा गरिमा त्रिपाठी, फोर्थ ईयर का छात्र प्रतीक सिंह, थर्ड ईयर का छात्र सतीश और कार चालक विजय साहू शामिल है।

हादसे के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और घटना की जानकारी मिलने पर कॉलेज प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इस दुखद घटना से कॉलेज के छात्र-छात्राएं और प्रबंधन गहरे सदमे में हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page