Connect with us

अपराध

दुर्गापूजा पंडाल में पहुंचे बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, कई घायल

Published

on

अयोध्या। जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के निल गोदाम गांव में दुर्गा पूजा के दौरान गोली मारकर एक 32 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गयी। इस घटना के बाद वहां भगदड़ मच गयी। जिसमे कई के घायल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस की माने तो इस संबंध में एक युवक से पूछताछ की का रही है। मृत युवक का नाम अजीत यादव 32 बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्र के देवकाली नील गोदाम गांव में दुर्गापूजा को लेकर झांकी चल रही थी। झांकी के दौरान 5 गाड़ियों से भरकर 30 से 40 अज्ञात बदमाश आये और आते ही बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे। गोली लगने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ मे युवक की दो बहने भी घायल हो गयी।। तीनों को जिला अस्पताल पहुँचाया गया। घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी शैलेश पांडे, एसपी सिटी विजय पाल सिंह ने घटना की छानबीन शुरु कर दी।

मामले के बाबत पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत देवकाली चौकी क्षेत्र में कोरखाना नील गोदाम के पास फायरिंग की घटना में एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटनास्थल से बदमाशों के वाहन बरामद किये गए है। घटना के अनावरण के लिए 4 टीमों का गठन किया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page