Connect with us

पूर्वांचल

छात्राओं को सड़क सुरक्षा और साइबर अपराध के प्रति किया गया जागरूक

Published

on

Loading...
Loading...

मिशन शक्ति अभियान के फेज-5 के अंतर्गत स्कूल और कॉलेज में चलाया गया अभियान

चंदौली। जनपद के एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत जिले के सभी थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों के गांवों, स्कूलों और कॉलेजों में चौपाल का आयोजन शुरू किया है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करना है ताकि वे अपनी समस्याओं और शिकायतों के लिए बार-बार थाने या अन्य पुलिस कार्यालयों का रुख न करें।

इस पहल के तहत “शक्ति दीदी” अब नियमित रूप से गांवों, स्कूलों और कॉलेजों में चौपाल के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने का काम करेंगी। उन्हें वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102 और एम्बुलेंस सेवा 108 जैसी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही, सीयूजी नंबरों की भी जानकारी प्रदान की जाएगी, ताकि महिलाएं अपनी शिकायतें आसानी से दर्ज करा सकें।

इस अभियान में साइबर अपराधों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्हें साइबर धोखाधड़ी के मामले में हेल्पलाइन नंबर 1930 या 112 पर तुरंत सूचना देने की सलाह दी गई है ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page