Connect with us

पूर्वांचल

पेड़ से टकराकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बटाऊवीर चौराहे के पास मंगलवार रात एक दुर्घटना में बाइक सवार युवक की जान चली गई। खुटहन थाना क्षेत्र के कृष्णापुर गांव के रहने वाले हरिशंकर निषाद (30) अपने चचेरे भाई को बदलापुर से लेकर वापस लौट रहे थे, जब उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बरगद के पेड़ से टकरा गई। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Loading...

थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, लेकिन परिवार की ओर से अब तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page