Connect with us

पूर्वांचल

संदिग्ध हाल में मिला होटल में ठहरे यात्री का शव

Published

on

Loading...
Loading...

मुगलसराय (चंदौली)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के धर्मशाला स्थित एक होटल में ठहरे यात्री की संदिग्ध हालात में बालकनी से गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद कई तरह की चर्चाएं फैल रही हैं।

Loading...

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार के रोहतास जिले के सोहवलिया निवासी 40 वर्षीय अशोक सिंह होटल में रुके हुए थे। बताया जा रहा है कि शनिवार रात उनके कुछ परिचित मिलने आए थे जिनमें से एक उनके जीजा थे। उन लोगों ने मिलकर शराब पी और उनमें से दो लोग वहीं रुक गए। सुबह अशोक सिंह होटल के पीछे मुंह के बल गिरा हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page