Connect with us

पूर्वांचल

कैबिनेट मंत्री ने पंचायत भवन का किया लोकार्पण

Published

on

Loading...
Loading...

चकिया (चंदौली)। प्रदेश के पंचायती राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और विकलांग जन विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को उतरौत ग्राम पंचायत में 23 लाख से निर्मित भव्य पंचायत भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि राज्य और केंद्र सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाया जाएगा। समारोह में प्रधान कंचन मौर्य ने ग्राम पंचायत में हर संभव विकास कार्य का भरोसा दिलाया और गांव के विकास के लिए कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए पत्र देकर मांग की गई है।

Loading...

इस अवसर पर डीपीआरओ नीरज सिंहा, एडीओ पंचायत नारायण दत्त तिवारी, ग्राम पंचायत सचिव संजीव मौर्य, एडीओ, प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र मौर्या, शमशेर सिंह राणा, ओम प्रकाश पटेल, सत्य प्रकाश गुप्ता, अरविंद गुप्ता, अतीक अहमद, उपेंद्र बहादुर सिंह, आशुतोष जायसवाल, शिवानंद मिश्रा, संतोष कुमार, लखविंदर कुमार, संजय कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page