Connect with us

पूर्वांचल

46 प्रार्थना पत्रों में सिर्फ तीन का हुआ निस्तारण

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। मुगलसराय तहसील में एडीएम सुरेंद्र सिंह की देखरेख में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 46 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन का मौके पर ही समाधान किया गया। बाकी शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया।

Loading...

एडीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि संपूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर एएसपी विनय कुमार सिंह, एसडीएम आलोक कुमार, ईओ अविनाश कुमार, सीओ आशुतोष, तहसीलदार राहुल सिंह, नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार यादव, बीडीओ शरदचंद्र शुक्ला, पूर्ति निरीक्षक शिवाश्रय सिंह आदि मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page