Connect with us

सियासत

प्रधानमंत्री ने 82 साल के नेता का किया अपमान : प्रियंका गांधी

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा व उसके सहयोर्गी दल के नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के विवादास्पद बयानों के बाद शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान करने का आरोप लगाया है।

Loading...

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आस्था अगर लोकतांत्रिक मूल्यों, बराबरी के संवाद और बुजुर्गों के सम्मान में होती तो प्रियंका का कांग्रेस अध्यक्ष के पत्र का जवाब वह भी भारतीय जनता पार्टी पर प्रहार कर खुद देते। लेकिन उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से खड़गे को एक हीनतर और आक्रामक किस्म का जवाब लिख कर भिजवा दिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि आखिर प्रधानमंत्री को एक 82 वर्षीय वरिष्ठ जननेता का निरादर करने की क्या जरूरत थी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page