Connect with us

अपराध

साइबर जालसाजों ने रेलवे के इंजीनियर सहित दो को लगाई 18 लाख रुपये की चपत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। साइबर जालसाजों ने उत्तर रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता और एक अन्य व्यक्ति को मिलाकर 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। दोनों भुक्तभोगियों ने साइबर क्राइम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है, और जांच जारी है।

कपसेठी में तैनात अभियंता राजू कुमार साह ने बताया कि उन्हें एक युवती ने फोन करके बताया कि उनकी एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी शेयर मार्केट में लगाई गई है। पॉलिसी के पैसे निकलवाने के लिए उन्हें आरबीआई बांड खरीदने को कहा गया, जिससे उन्होंने 6,9763 रुपये एक खाते में ट्रांसफर कर दिए। बाद में उन्हें धोखाधड़ी का एहसास हुआ।

Loading...

दूसरी ओर, शीश महल कॉलोनी के दीपक दोहरे ने नुवामा इनवेस्टमेंट के रमन वर्मा के खिलाफ 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। दीपक ने बताया कि उन्हें निवेश पर अच्छे मुनाफे का लालच देकर एक एप डाउनलोड कराया गया, इसके बाद 12 लाख रुपये की चपत लगा दी गई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page