Connect with us

अपराध

पत्नी पर हमला करने वाले पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के लंका थाना क्षेत्र के छित्तूपुर इलाके में रहने वाली अनिता देवी ने अपने पति राम दयाल सेठ के खिलाफ तहरीर देकर मारपीट और गाली गलौज के मामले में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Loading...

अनिता का आरोप है कि पति से विवाद चल रहा था, बीते 16 सितंबर की शाम 6 बजे किसी बात पर विवाद हो गया। जिसके बाद राम दयाल ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट के दौरान राम दयाल ने गाली गलौज भी किया। मारपीट में सिर और कंधे में गंभीर चोटें आई हैं। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page