Connect with us

अपराध

युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, माँ ने बताई वजह

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में एक दुकानदार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसकी मां घर में मौजूद थी। उसे तुरंत लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मृतक की पहचान 28 वर्षीय राघवेंद्र के रूप में हुई है, जो मूल रूप से लखीमपुर खीरी का निवासी था और हाल ही में लखनऊ में किराए के मकान में रह रहा था। उसकी मां ने बताया कि, वह पहले गांव में दुकान चलाता था। दुकान बंद करके वह शहर आ गया। यहां नशे की वजह से उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी। इन दिनों वह एक प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रहा था, लेकिन नशा न मिलने पर वह बेचौन हो जाता था। गुरुवार रात उसने मुझसे कहा कि, वह गुटखा लेने बाहर जा रहा है। वह बाहर निकला, लेकिन बरामदे में पहुंचकर गोली मार ली।

Loading...

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में अवैध तमंचे से गोली चलाने की बात सामने आई है और तमंचे के स्रोत की जांच की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page