Connect with us

अपराध

चोरी के आरोप में युवक की पीटकर हत्या करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में चोरी के शक में एक युवक की हत्या के मामले में जैतपुरा पुलिस ने तीन आरोपियों सऊद कुरैशी, आकिब जावेद, और गुलशार को सिटी रेलवे स्टेशन के पास से  गिरफ्तार किया है। 17 सितंबर को राजघाट निवासी राजू ने अपने भाई पप्पू उर्फ मो. शाहीद (32) की हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Loading...

जांच में पता चला कि 16 सितंबर को कमलगढ़हा क्षेत्र में पप्पू को कुछ युवकों ने पीटा और फिर उसे ऑटो में लेकर चले गए। पप्पू की तलाश करते हुए परिजनों को चंदौली जिले के अलीनगर हाईवे पर एक शव मिला, जिसकी पहचान पप्पू के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपियों की तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर  की स्पष्टता से पुलिस आरोपियों  तक पहुंचने में कामयाब हो सकी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page