Connect with us

अपराध

किन्नर की हत्या में तीन गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर के कछवां थाना पुलिस ने किन्नर हत्याकांड का आज खुलासा कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। वारदात का खुलासा एसपी सिटी नितेश सिंह ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान किया।इस मामले में, थाना कछवां के अंतर्गत वादिनी चमेली देवी ने अपने बेटे चन्दन पटेल के अपहरण की तहरीर दी थी, जिसके आधार पर मु0अ0सं0 116/2024 पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ने मामले को गंभीरता से लिया और चन्दन की तलाश के लिए टीम गठित की। बुधवार को चन्दन का शव ग्राम पीलोरी के एक कुएं से मिला। इसके बाद, मामले में धारा 103, 238 और 3(5) जोड़ी गई। विवेचना के दौरान तीन अभियुक्तों रितिक मौर्या, विशाल सरोज और अजय मौर्या को गिरफ्तार किया गया है।

Loading...

पुलिस ने अभियुक्तों के पास से अपहरण में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा भी बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने बताया कि, किन्नरों के दो गुट में इलाके को लेकर विवाद था। जिस पर मृतक चन्दन पटेल उर्फ चांदनी के गुट का गत दिनों शहनाज गुट से मारपीट हुआ था। जिससे नाराज शहनाज गैंग के लोगों ने भी पलटवार किया।

चांदनी को आर्केस्ट्रा पार्टी में कार्यक्रम के नाम पर बुलाया गया। जिस पर चंदन पटेल उर्फ चांदनी दूसरे गोल के बुलाने पर पहुंच गया। जिस पर ऑटो सवार लोगों ने चंदन उर्फ चांदनी को ऑटो में बैठ कर ले गए । उसकी जमकर पिटाई की और हत्या कर शव को छिपाने के लिए कछवां और मिर्ज़ामुराद थाना इलाके के बार्डर के गांव के निष्प्रर्योज्य कुंआ में फेंक दिया था।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page