Connect with us

पूर्वांचल

जंगली भालू के हमले में किसान घायल

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के हिंनौत घाट में एक किसान पर जंगली भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घायल किसान विश्वनाथ साहनी (49 वर्ष) को तत्काल चकिया संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया।

Loading...

किसान विश्वनाथ साहनी अपने खेत की रखवाली कर रहे थे, तभी भालू ने उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से भालू को भगा दिया और साहनी को अस्पताल पहुंचाया। चंद्रप्रभा रेंजर योगेश सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम भालू को पकड़ने के लिए जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page