Connect with us

वाराणसी

सीपी के आदेश से 10 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा, कोतवाली पुलिस की लापरवाही आयी सामने

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। ईश्वरगंगी मोहल्ला स्थित जागेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन के दौरान एक महिला का 27 ग्राम सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया था। महिला ने कोतवाली थानाध्यक्ष को तहरीर दी, लेकिन मुकदमा नहीं दर्ज किया गया। महिला के पति ने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई तो उनके निर्देश पर घटना के 10 दिन बाद सोमवार को कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंसाराम फाटक, चेतगंज निवासी महेंद्र कुमार की पत्नी मिताली अग्रहरि गत छह सितंबर की शाम जागेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन करने गई थी। उसी दौरान किसी ने उनके गले से 27 ग्राम सोने का मंगलसूत्र खींच लिया। महेंद्र ने बताया कि इसकी जानकारी उसी दिन कोतवाली थानाध्यक्ष को दी गई, लेकिन उन्होंने प्रार्थना पत्र ही नहीं लिया।

तो वहीं महेंद्र ने पुलिस आयुक्त से कहा कि घटना से उनकी पत्नी और वह मानसिक व आर्थिक रूप से काफी तकलीफ में हैं। उन्होंने पुलिस आयुक्त से मांग की कि पुलिस प्रभावी तरीके से कार्रवाई करते हुए उनकी पत्नी का मंगलसूत्र बरामद कराए। महेंद्र कुमार ने अपने प्रार्थना पत्र में पुलिस आयुक्त से कहा कि सर क्या कोतवाली थानाध्यक्ष जान-बूझकर ऐसा करते हैं जिससे कि जनता का जान-माल का नुकसान हो? उन्होंने पुलिस आयुक्त को बताया कि छह सितंबर को तीज का पर्व था।

Advertisement

जागेश्वर महादेव मंदिर के महंत स्वामी मधुर कृष्ण ने चार सितंबर को ही तीज के मद्देनजर कोतवाली थानाध्यक्ष को सुरक्षा के इंतजाम के लिए प्रार्थना पत्र दिया था।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page