वाराणसी
25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
Loading...
Loading...
वाराणसी। गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश को जंसा और राजातालाब थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। इनामी बदमाश की पहचान राजातालाब थाने के कचहरिया हरिनामपुर गांव निवासी दीपक गिरि के रूप में हुई है।
Loading...
इंस्पेक्टर राजातालाब अजीत कुमार वर्मा और जंसा थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि दीपक गिरि गो तस्कर गिरोह का सरगना है। पुलिस को काफी दिनों से इस आरोपी की तलाश थी। गिरफ्तारी की भनक लगते ही आरोपी अपना ठिकाना बदल दिया करता था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Continue Reading
