Connect with us

दुनिया

लेबनान में सीरियल ब्लास्ट में ईरानी राजदूत समेत एक हजार से अधिक घायल, आठ की मौत 

Published

on

Loading...
Loading...


ईरान समर्थित लेबनानी आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह के सैकड़ों सदस्य समेत 1000 से अधिक नागरिक मंगलवार को तब जख्मी हो गए जब उनके (हिजबुल्लाह) ही पेजर्स में सिलसिलेवार धमाका हो गया। इस हादसे में ईरानी राजदूत समेत 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इन पेजर्स का इस्तेमाल हिज्बुल्लाह के लड़ाके आपसी संचार के लिए किया करते थे लेकिन उसी को हैक कर उसमें विस्फोट करा दिया गया।

ईरान की मेहर समाचार एजेंसी के अनुसार, लेबनान में ईरानी राजदूत मोजतबा अमानी भी घायलों में शामिल हैं। कहा जा रहा है कि ईरानी राजदूत जिस पेजर ब्लास्ट में घायल हुए हैं, वो उनके सिक्योरिटी गार्ड के पास था। अब तक इस ब्लास्ट में आठ लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

Loading...

लेबनान के क्राइसिस ऑपरेशन सेंटर ने सभी चिकित्साकर्मियों को तत्काल देखभाल के लिए आने वाले घायलों की भारी संख्या से निपटने में मदद करने के लिए अपने-अपने अस्पतालों में जाने के लिए कहा है। इसके साथ ही आदेश जारी किए हैं कि स्वास्थ्यकर्मी पेजर का इस्तेमाल नहीं करेगा। इसके साथ ही लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी नागरिकों से कहा है कि जिनके पास पेजर हैं, वे उन्हें तुरंत फेंक दें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page