Connect with us

मुम्बई

मलाइका अरोड़ा के पिता ने की आत्महत्या

Published

on

Loading...
Loading...

एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा के पिता ने आत्महत्या कर ली है। मुंबई पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस के पिता ने छत से कूदकर अपनी जान दे दी है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। घटना के वक्त मलाइका अरोड़ा पुणे में थीं, जिसके बाद वह मुंबई के लिए तुरंत निकल चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक, ये घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुई, जिसके बाद मलाइके पिता अनिल अरोड़ा को बाबा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक वो दम तोड़ चुके थे। अभी उनके शव को उसी अस्पताल में रखा गया है।

सूचना मिलने पर मुंबई पुलिस अभिनेत्री के घर पहुंच गई है और जानकारी इकट्ठा कर रही है। मलाइका और उनके परिवार के लिए ये बेहद दुखद और मुश्किल भरा वक्त है। मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान भी इस मुश्किल घड़ी में उनके घर पहुंचे हैं। अरबाज खान को मलाइका के घर के बाहर पुलिस और अन्य लोगों से बात करते हुए देखा गया हैं।

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी हिंदू परिवार के थे। उनका परिवार बॉर्डर पर बसे फाजिल्का जिले का रहने वाला था। अनिल अरोड़ा ने भारतीय मर्चेंट नेवी में नौकरी की हैं। अनिल अरोड़ा ने जॉयस पोलीकार्प से शादी की थी, जो मलयाली क्रिश्चियन परिवार से आती हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page