Connect with us

पूर्वांचल

कुएं में कूदी महिला बाल-बाल बची, दो बच्चियों की दर्दनाक मौत

Published

on

Loading...
Loading...

यूपी के सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के लीलवाही गांव में सोमवार की देर रात अपनी दो मासूम बेटियों के साथ एक महिला घर के पास कुएं में कूद गई। पानी के उछाल मारने पर मां तो बाहर आ गई, लेकिन दोनों बेटियां हाथ से छूटकर कुएं में डूब गईं।

घर पहुंचने के बाद पति ने बेटियों के बारे में पूछताछ की तो महिला ने पहले टाल-मटोल किया। काफी कोशिशों के बाद उसने घटना की जानकारी दी और खुद भी फांसी लगाने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों बच्चियों का शव बरामद कर लिया है। घटना के पीछे घरेलू विवाद को कारण बताया जा रहा है।

Loading...

जानकारी के अनुसार, लीलवाही गांव के रहने वाले अमरेश कोल मजदूरी करता है। उसका घर में पत्नी अरुणा से आए दिन विवाद होता था। सोमवार को भी दंपती में कहासुनी हुई। इसके कुछ देर बाद रात करीब आठ बजे अरुणा अपनी बेटी 4 साल की बच्ची रीता और 10 महीने की बच्ची को लेकर घर से निकल गई। वह थोड़ी दूर पर स्थित कुएं पर पहुंची और बेटियों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। बारिश के चलते कुआं पानी से भरा हुआ था। पानी के उछाल मारने पर ऊपर आई महिला ने कुएं के जगत पर मौजूद ईंट को पकड़ लिया और बाहर आ गई। हाथ छूटने से दोनों बेटियां अंदर समा गईं।

इसके बाद महिला अपने घर पहुंची। बेटियों के साथ न होने पर पति ने उससे पूछताछ की तो वह टाल मटोल करती रही। बाद में उसने घटना के बारे में बताया और खुद फांसी लगाने लगी। घर वालों ने महिला को नीचे उतारा और कुएं की ओर दौड़े। काफी प्रयास के बाद रीता का शव बरामद हुआ, जबकि छोटी बेटी की तलाश में मंगलवार की सुबह कुएं को खाली कराया गया तो शव बरामद हुआ। कोतवाल कमलेश पाल ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page