Connect with us

पूर्वांचल

कसाई टोले में पुलिस ने की छापेमारी, पसरा रहा वहां पर सन्नाटा

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस ने छापेमारी में वहां से पशु व भारी मात्रा में पशु के मांस को किया बरामद

मांस की खरीदारी करने आए ग्राहक पुलिस को वहां देख अपनी बाइक छोड़ भागे

भदोही। नगर के कसाई टोला मोहल्ले में अवैध तरीके से बगैर पशुओं का टेस्ट कराए पशु वध के बाद मांस की बिक्री करने की शिकायत मिलने पर रविवार को सुबह के समय सीओ के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने भारी पुलिस फोर्स व फूड महकमा के साथ कसाई टोला मोहल्ले में छापेमारी की। जहां से भारी मात्रा में मांस बरामद किया गया। जबकि दुकानदार फरार हो गए।
पुलिस को शिकायत मिली थी कि कसाई टोला मोहल्ले में कसाईयों द्वारा प्रतिदिन अवैध रूप से बगैर पशुओं का टेस्ट कराए पशु वध कर धड़ल्ले से मांस की बिक्री की जा रही है।

सुबह के समय क्षेत्राधिकारी अजय कुमार चौहान के नेतृत्व में फूड महकमा व प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार त्रिपाठी भारी मात्रा में पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ कसाई टोला मोहल्ले में पहुंचे। पुलिस को देख सभी कसाई अपनी दुकान से लुंगी और बनियान में ही कूद-कूद कर भाग गए।

हालांकि पुलिस ने उन दुकानों से अवैध रूप से की जा रही भारी मात्रा में मांस के लोथड़े को बरामद कर लिया। पुलिस व पीएसी के जवानों ने पूरे कसाई टोला मोहल्ले को छावनी में तब्दील कर दिया था। जहां पर सिर्फ पुलिस ही पुलिस दिखाई दे रही थी। वहीं पुलिस ने कसाई टोला मोहल्ले में स्थित कसाईयों के अहाते से भी मांस व पशुओं को बरामद किया गया। बताते है कि जिस समय पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई की।

Advertisement

उस समय काफी संख्या में लोग मांस की खरीदारी करने के लिए आए हुए थे। पुलिस को देख लगभग आधा दर्जन लोग अपनी बाइक को वहीं पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस सभी की बाइक कोतवाली में उठा लाई। कसाई टोला में सन्नाटा पसरा रहा। क्षेत्राधिकारी अजय कुमार चौहान ने बताया कि पशु वध से पूर्व पशुओं का टेस्ट कराया जाना आवश्यक है। लेकिन यहां पर बगैर पशुओं की टेस्टिंग के पशु वध किया जा रहा है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में बिक्री के लिए रखा गया मांस बरामद किया गया है। जिसको जांच के लिए मथुरा में स्थित लैंब में भेजा जाएगा। जांच में मांस में गड़बड़ी या फिर भैंस की जगह गाय के मांस पाए गए तो संबंधित धाराओं में ऐसे दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जैसे बरामद किए गए पशुओं को लेकर पशु क्रूरता अधिनियम आदि के तहत कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page