Connect with us

राज्य-राजधानी

पूर्व टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती को मिली रेप की धमकी

Published

on

Loading...
Loading...

कोलकाता रेप कांड के खिलाफ प्रदर्शन करने पर मिली रेप की धमकी

तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद और बंगाली फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती ने मंगलवार, 20 अगस्त को एक ट्वीट शेयर किया। इस पोस्ट के जरिए मिमी ने बताया कि उन्हें लगातार रेप और जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर ऐसे मैसेजेज का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

Loading...

मिमी ने इसके साथ लिखा, ‘…और हम महिलाओं के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं, है ना? ये उनमें से कुछ ही हैं। जहां बलात्कार की धमकियों को भीड़ में मौजूद नकाबपोश लोगों ने सामान्य बना दिया है। जो ये कहते हैं कि वो महिलाओं के साथ खड़े हैं। आख‍िर कौन सी परवरिश और शिक्षा इसकी इजाजत देती है ?’

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page