Connect with us

वायरल

विकास के पीछे पड़ गया सांप, सातवीं बार डसने से परिजनों में हड़कंप

Published

on

Loading...
Loading...

सांप से बचने के लिए मौसी और चाचा के घर गया, वहां भी सांप ने काटा

विकास ने एक नया दावा कर सभी को चौंका दिया –

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सांप ने 40 दिन के अंदर विकास दुबे नाम के युवक को सातवीं बार डस लिया है। युवक को हर बार अस्पताल में भर्ती किया गया और इलाज के बाद उसकी जान बची। अब सातवीं बार जब सांप ने डसा तो उसकी हालत नाजुक हो गई है। सांप से बचने के लिए युवक पहले अपनी मौसी के यहां गया था। वहां भी सांप ने डस लिया। इसके बाद इस बार चाचा के यहां गया था। अब चाचा के घर पर भी सांप ने डस लिया है।

सांप काटने की घटना के बाद से विकास के परिवार वाले भी खासा परेशान हैं। विकास की माने तो एक महीना पहले वह घर में लेटा था तभी सांप ने काट लिया। शहर स्थित अशोक नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया। परिजनों ने इलाज करवाया। ठीक 5 दिन बाद फिर उसी जहरीले सांप ने काट लिया। इसी तरीके एक महीने में सात बार सांप ने काटा है। हालांकि युवक खतरे से बाहर है।

Advertisement

लेकिन इस बीच पीड़ित विकास ने एक नया दावा कर सभी को चौंका दिया। विकास दुबे ने कहा- सांप ने मुझे हमेशा शनिवार और रविवार को ही डसा है। जब सांप ने तीसरी बार काटा था तो उसी रात वो सांप मेरे सपने में भी आया था और मुझसे बोला कि मैं तुझे 9 बार काटूंगा। आठवीं बार तक तो तू बच जाएगा, लेकिन नौंवी बार तुझे कोई भी शक्ति, तांत्रिक और डॉक्टर नहीं बचा पाएगा। तुझे अपने साथ ले जाऊंगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page